

नरेंद्र पालीवाल
म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी
राजसमंद:नाथद्वारा सिहाड़ क्षेत्र में चल रहे नहर के जीर्णोद्धार का कार्य विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कराया। जिस पर स्थानीय लोगों ने विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ और नगर अध्यक्ष प्रदीप काबरा का आभार प्रकट किया। बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले यह नहर ढह गई थी। जिसे पर कांटे और पत्थर लगाकर रोक रखा था। नहर निर्माण कार्य धीमी गति से होने व रास्ता बंद होने से पीड़ित स्थानीय लोगों ने नगर अध्यक्ष प्रदीप काबरा को इससे अवगत करवाया जिस पर नगर अध्यक्ष ने विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ को इसकी सूचना दी। बारिश के मौसम को देखते हुए विधायक ने संबधित विभाग के अधिकारियों को जल्द कार्य को पूर्ण कर बाधित आवागमन को सुचारू कर जनता को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए थे। इस पर शुक्रवार नहर निर्माण कार्य पूर्ण होने पर स्थानीय लोगो ने विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ और नगर अध्यक्ष प्रदीप काबरा का आभार जताया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ने कहा की अंडर ग्राउंड पाइप लाइन का कार्य शुक्रवार रात तक पूर्ण हो जायेगा और शनिवार से सिहाड़ से धानघाटी जाने वाली सड़क पूर्ण रूप से सुचारू हो जायेगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रदीप काबरा, मनीष सुराणा, मांगीलाल समदिया, चंदन सिंह, यशवंत साहू, जेईएन दिनेश कुमावत, एईन हिमांशु व्यास, ठेकेदार जगदीश प्रसाद, पारस गुर्जर, कन्हैया लाल, के साथ ही निर्माण कार्य करने वाले मजदूर और स्थानीय लोग मौजूद थे।यह जानकारी प्रमोद जोशी ने दी।