

विकास धाकड़
म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी
पनवेल:उरण नवी मुम्बई पर्यावरण जागरूकता अभियान -अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान के अन्तर्गत एकोफ्रेंडली फेस्टिवल बैनर उरण नवी मुंबई में बैनर लगाकर जन जागृति की गई। उरण शहर के चौहराया एवं करंजा रोड पर जहां पब्लिक का अच्छा आवागमन रहता है। बैनर लगाये गये। बैनर में अणुव्रत जीवन शैली एवं पर्यावरण बचाओ की अपील कि गई। सभी ने इस मुहिम का स्वागत किया। इस अवसर पर अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष रोशन मेहता, पत्रकार श्रीधर पाटील, रायगढ़ क्षेत्रीय समिति सदस्य देवीलाल , चंद्रप्रकाश मेहता, जीवन सांखला, विश्वहिंदू परिषद के भाई राजेश शाह , कालूलाल गुर्जर, सोनू , महेश मिस्त्री , पंडित परदेशी, टीला सिंग राजपूत , मीत जैन, सुभाष , जितेंद्र विश्वकर्मा आदि की उपस्थिति रही। उपरोक्त जानकारी अणुव्रत समिति मुंबई के मंत्री राजेश चौधरी ने दी।