
मनीष दवे
म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी
राजसमन्द: चारभुजा शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवालयों में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किए गए महा रुद्राभिषेक पाठ हवन आदि किया गया।
चारभुजा कस्बे सहित शिवालयों पर महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को दिनभर मंदिरों में महामृत्युंजय एवं भोलेनाथ के जयकारे के साथ दर्शनों को लेकर भक्तों का ताता लगा रहा। जहां शिव मंदिर दुर्गेश्वर महादेव, मंडी महादेव एवं रामेश्वर महादेव गोमती नदी तट के साथ ही ओंकारेश्वर मंदिर गोविंद जी की वाडी के साथ ही कसार के रामेश्वर महादेव शिव मंदिर पर रात्रि में ब्राह्मणों द्वारा शिव रुद्राभिषेक पाठ कर चारों पहर की आर्तियां की गई। वही भक्तों को प्रसाद बांटा गया। साथ ही शिवायलयों पर रात्रि में भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। शिवरात्रि महोत्सव को लेकर मंदिरों को दुल्हन की तरह सजा कर विद्युत सज्जा की गई। जहां दिन भर भक्तों रेलम पेल दर्शनों को लेकर लगी रही।