


विकास धाकड़
म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी
मुंबई:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित कांदिवली महिला मंडल द्वारा स्वरधारा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुंबई की पूर्वाध्यक्ष भारती सेठिया के मंगलाचरण द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अध्यक्षा विभा श्रीश्रीमाल ने सभी का स्वागत, अभीनंदन किया। मंत्री कैलाश नीतू दुग्गड़, मोनिका पामेचा, निशा दुग्गड़, रचना हिरण, सुशीला पामेचा, उपाध्यक्ष अल्का पटावरी एवं स्थानकवासी संप्रदाय की बहन हेतल भोसालिया के द्वारा बहुत ही शानदार कविताओं की प्रस्तुति दी गई। कन्या मंडल द्वारा बहुत ही रोचक एवं प्रेरणादायक प्रस्तुति दी गई ।मोटिवेशनल स्पीकर एवं लाइफ कोच चिराग पामेचा द्वारा साइबर सिक्योरिटी एवं डिजिटल लिटरेसी पर एक विशेष सत्र का सफल आयोजन किया गया। अध्यक्षा विभा श्रीश्रीमाल ने अपने वक्तव्य में संपूर्ण नारी शक्ति को महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए। आधुनिकता और आध्यात्मिकता के बीच सामंजस्य बिठाकर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कविता और साहित्य के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली श्रीमती रचना हिरण को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अ.भा.ते.म.म कार्यकारिणी सदस्य संगीता चपलोत, कांदिवली सभा के अध्यक्ष ज्ञानमल भंडारी एवं ललित कुमठ की गरिमामय उपस्थिति रही।
प्रेक्षा प्रशिक्षिका मीनाक्षी बैद द्वारा प्रेक्षा प्रवाह -शक्ति और शांति की ओर, कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। जिसमें मंगल भावना, योगासन और प्राणायाम करवाए गए। प्रेक्षा ध्यान और इम्यून सिस्टम के बारे में समझाया गया। इम्यूनिटी चेक करने के लिए रोचक गेम्स भी खिलाए गए। कार्यक्रम का कुशल संचालन उपाध्यक्ष अल्का पटावरी ने किया। कार्यक्रम में अन्यत्र जैन समाज से लगभग आठ बहनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। लगभग 125 बहनों की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी बहनों ने यथासंभव सामायिक का लाभ लिया। प्रेषक- मधु श्यामसुखा!