Saturday, March 15, 2025

Epaper

बदलापुर में होली खेल नदी में नहाने गए उल्हास नदी में डूबने से 4 नाबालिको की मौत

                  कृपाशंकर

म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी

डिजिटल डेस्क ठाणे: मुंबई के ठाणे जिले में होली के दिन दुखद घटना घटी। ठाणे के बदलापुर में होली खेल कर नदी में नहाने गए 4 नाबालिको की दोपहर उल्हास नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया। कि 15-16 आयु वर्ग के किशोर होली मनाने के बाद नहाने के लिए नदी में उतरे थे ।और अचानक जल स्तर बढ़ने से वे बह गए। चारों छात्र 10 वीं कक्षा के छात्र थे। उल्हास नदी ठाणे, रायगढ़ और पुणे जिलों में बहती है। यह उत्तर से पश्चिम की ओर जाती है। डूबने वाले चारों नाबालिग
अधिकारी ने बताया। कि डूबे लड़कों की पहचान आर्यन मेदार (15), ओम सिंह तोमर (15), सिद्धार्थ सिंह (16) और आर्यन सिंह (16) के रूप में की गई है।और सभी चमटोली के पोद्दार गृह कॉम्प्लेक्स के निवासी थे। अधिकारी ने बताया। कि चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बदलापुर ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। चारों छात्रों ने पहले रंग खेला था। धुलेटी धूलिवंदन का त्योहार मनाने के बाद नदी का रुख किया था। कई घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उनके शवों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में अपने बेटों को खोने परिवारों के लिए होली का त्योहार गमगी हो गया

आणखी वाचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

चालू घडामोडी