Friday, June 13, 2025

Epaper

spot_img

Ahmedabad Plane Crash LIVE: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी की मौत, 200 के पार मृतकों की संख्या पहुंच सकती है, 2 जिंदा बचे

  • टाटा संस ने किया मुआवजे का ऐलान

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर टाटा समूह ने ऐलान किया है कि प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देगा। समूह ने कहा है कि हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले। इसके अतिरिक्त, हम बी.जे. मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे।
  • 07:23 PM, Jun 12 2025

    हमारे लिए बहुत बड़ा हादसा, सीआर पाटिल ने रुपाणी को दी श्रद्धांजलि

  • 07:11 PM, Jun 12 2025

    सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला: जीएस मलिक, सीपी

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश में सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित और सीट पर बैठा हुआ मिला। एएनआई से बातचीत में अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा कि पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला। व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है। अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
  • 06:29 PM, Jun 12 2025

    Ahmedabad Plane Crash Live Updates:10 मिनट की देरी से छूटी थी फ्लाइट: भूमि चौहान

    अहमदाबाद-लंदन की फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे। इनमें 230 यात्री थे। इस फ्लाइट से भूमि चौहान को भी लंदन जाना था, लेकिन ट्रैफिक में फंसने उनकी फ्लाइट छूट गई। वह बोर्डिंग नहीं कर पाई। हादसे की खबर के बाद उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया।

    Ahmedabad Plane Crash Live Updates:10 मिनट की देरी से छूटी थी फ्लाइट: भूमि चौहान

  • 06:20 PM, Jun 12 2025

    Ahmedabad Plane Crash Live Updates: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में घायल यात्रियों की सूची

    Ahmedabad Plane Crash Live Updates: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में घायल यात्रियों की सूची

  • 05:27 PM, Jun 12 2025

    अहमदाबाद एयर एक्सिडेंट पर खरगे ने जताया दुख

    अहमदाबाद में एयर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “अहमदाबाद विमान दुर्घटना में विमान में भारतीयों के साथ विदेशी नागरिक भी सवार थे। मैं मृतकों को श्रद्धांजलि देता हूं। सरकार को लोगों की मदद करनी चाहिए। जहां विमान गिरा है वहां के लोगों की मदद होनी चाहिए… कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता घटना से प्रभावित लोगों की मदद करेंगे। घटना की जांच होनी चाहिए।
  • 06:20 PM, Jun 12 2025

    Ahmedabad Plane Crash Live Updates: विदेश मंत्रालय ने भी जारी किया बयान

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “अहमदाबाद में जो हुआ है, वह बहुत दुखद दुर्घटना है। हमने बहुत से लोगों को खो दिया है। हम उन सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। इसमें कई विदेशी भी शामिल हैं। आपको संबंधित विभागों नागरिक उड्डयन मंत्रालय, एयर इंडिया और अन्य से अपडेट प्राप्त होंगे। यही नवीनतम जानकारी है जो मैं साझा कर सकता हूं। यह एक बदलती स्थिति है। बचाव अभियान जारी है। सटीक विवरण सामने आने के लिए हमें थोड़ा और इंतजार करना होगा।
  • 06:21 PM, Jun 12 2025

    Air India Flight Crash Live Updates: एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

    एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 से जुड़ी घटना के मद्देनजर, यात्रियों की पूछताछ और सहायता के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर बनाया गया है। कृपया ‪+91 99741 11327‬ पर कॉल करें। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद अब सीमित उड़ानों के साथ चालू है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपडेट जानकारी के लिए एयरलाइनों से जुड़ें।
  • 06:21 PM, Jun 12 2025

    Air India Plane Crash Live Updates: अहमदाबाद एयरपोर्ट ने जारी किया नंबर, फ्लाइट उड़ानें शुरू

    एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 से जुड़ी घटना के मद्देनजर, यात्रियों की पूछताछ और सहायता के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर बनाया गया है। कृपया +91 99741 11327 पर कॉल करें। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद अब सीमित उड़ानों के साथ चालू है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपडेट जानकारी के लिए एयरलाइनों से जुड़ें। अपडेट के लिए कृपया हमारे सोशल मीडिया चैनलों को फॉलो करें।
  • 06:21 PM, Jun 12 2025

    Ahmedabad Plane Crash Live Updates: प्लेन में विजय रूपाणी के अलावा कई बिजनेस टायकून भी सवार थे

    प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के अलावा कई बिजनेस टायकून भी सवार थे। इनमें कार्गो मोटर के प्रमुख नंदा और ल्यूबी के डायरेक्टर सुभाष अमीन भी शामिल थे।
  • 04:57 PM, Jun 12 2025

    एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क लगाया गया

    लंदन जाने वाली एयर इंडिया विमान दुर्घटना के यात्रियों के रिश्तेदारों के लिए अस्थायी रूप से बंद अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर एक सहायता डेस्क और सहायता क्षेत्र स्थापित किया जा रहा है।

आणखी वाचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

चालू घडामोडी