गुरु पूर्णिमा पर होंगे विविध आयोजन
खुशाल श्रीमाली
म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी
राजसमंद:कुंवारिया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलों, आश्रमों व अखाड़ो में विविध आयोजन होंगे।भीलवाड़ा-राजसमंद फोरलेन पर ब्रिज चौराहा खंडेल आश्रम परिसर में 24 घंटे की अखंड रामायण पाठ शनिवार की सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा। 21 जुलाई सुबह सवा नो बजे वैदिक मंत्रोंचार के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति दी जाएगी। रविवार की दोपहर 12 बजे गादी पूजन, गुरु पूजन एवं आरती का आयोजन होगा। आश्रम परिसर में संत मोहन दास महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।इसी प्रकार से समीपवर्ती वणाई स्थित सिद्ध क्षेत्र भृतहरि आश्रम वणाई मेंवाड परिसर में महंत योगी चेतन नाथ महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन होगा। आश्रम परिसर में रात 8 बजे से सत्संग कार्यक्रम का आयोजन होगा। आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।