Saturday, March 15, 2025

Epaper

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को बाढ़ से मकानों और खेती को हुए नुकसान की तुरंत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया

घरों में कीचड़, और कूड़े को नगर निगम और निजी सफाई कंपनियों की मदद से युद्ध स्तर पर जल्द साफ किया जाए

                 कृपाशंकर दवे

       म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी

मुंबई:  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे शहर और आसपास के इलाकों में गुरूवार कल हुई भारी बारिश के कारण खेती और  मकानों को हुए नुकसान की सभी जिलाधिकारियों को रिपोर्ट देने का आदेश दिया है पुणे के सिंहगढ़ रोड, संचायनी ब्रिज के पास पाटिल एस्टेट, एकता नगर, फुलपची वाडी इलाकों के घरों में बारिश के बाद बाढ़ का पानी के साथ कीचड़ और गंदगी फैल गई थी। ऊन घरों में कीचड़ और कूड़े को नगर निगम और निजी सफाई कंपनियों की मदद से युद्ध स्तर पर साफ किया जाना चाहिए।
इससे इस क्षेत्र के निवासियों के स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिला प्रशासन को स्वच्छता अभियान लागू करने का निर्देश दिया है।
घरों में बाढ़ का पानी घुसने से हुई कीचड़ को साफ करने के लिए मुख्यमंत्री ने निजी सफाई कंपनियों सुमित इंटरप्राइजेज और बीवीजी की मदद लेने का भी निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री के आह्वान को ध्यान में रखते हुए सुमित कंपनी ने अपने पास 500 एवं बीवीजी कंपनी के पास 100 सफाई कर्मचारी को घटना स्थल पर साफ सफाई में लगा दिया मुख्यमंत्री ने कहा कि कूड़े को हटाकर साफ-सफाई करायी जाये.मुख्यमंत्री ने नगर निगम प्रशासन को यह भी निर्देश दिया है कि बाढ़ के पानी और कीचड़ के कारण वातावरण में बीमारी फैलने से रोकने के लिए नगर निगम प्रशासन दवाओं का छिड़काव भी जल्द शुरू कराये.

आणखी वाचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

चालू घडामोडी