Saturday, March 15, 2025

Epaper

छलका रामदरबार, राजसमंद झील भरने चली गोमती नदी 

सैकडो गांव के कुओं को जल से रिचार्ज और खेती में फसलों को पानी देने वाली नदी है गोमती

राजसमन्द वासियों की प्यास बुझाने वाली गोमती नदी के स्वागत के लिए है आतुर

                     मनीष दवे

        म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी

राजसमन्द:चारभुजा. सैवंत्री में गोमती नदी के उद्गम स्थल रामदरबार तालाब सोमवार रात को लबालब होने के साथ छलक गया। अभी दो गेट से ओवरफ्लो होकर पानी गोमती नदी में बह रहा है। राजसमंद झील को भरने के लिए पानी सैवंत्री गांव से आगे बढ़ चुका है, जो साथिया गांव तक पहुंच गया है। सैवंत्री सरपंच विकास दवे ने बताया कि रामदरबार तालाब रात ठीक 12.30 बजे ओवरफ्लो हो गया। पहले एक गेट से पानी बहने लगा और सुबह तक दो गेट से ओवरफ्लो चल रहा है। पिछले वर्ष जून माह में ही रामदरबार लबालब होकर छलक गया था, जबकि इस बार बीती रात ओवरफ्लो हुआ। यह पानी कसार, साथिया, उमरवास, जनावद, धानीन, देवियो की मेरड़ा, आरवाड़ा, बामनटूकड़ा, खटामला से होकर गोमती नदी के जरिए तासोल पुलिया से राजसमंद झील में समाहित होता है। रामदरबार छलकने से पहले ही जनावद, उमरवास क्षेत्र में तेज बारिश के चलते दो दिन पहले ही धानीन, देवियो की मेरड़ा व आरवाड़ा के 3 एनिकट पहले ही ओवरफ्लो हो चुके हैं। ऐसे में रामदरबार का पानी जल्द ही झील भरने के लिए आगे बढ़ जाएगा। रामदरबार ओवरफ्लो होने से न सिर्फ सैवंत्री, उमरवास, साथिया, बल्कि राजसमंद क्षेत्र के सैकडो गांव के कुओं को जल से रिचार्ज और खेती में फसलों को पानी देने वाली नदी है गोमती राजसमन्द वासियों की प्यास बुझाने वाली गोमती नदी के स्वागत के लिए है आतुर

आणखी वाचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

चालू घडामोडी