गौमाता को राखी बांध किया वृक्षारोपण जन्म दिवस को बना दिया यादगार लम्हा



पवन वैष्णव
म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी
राजसमन्द:आमेट उपखंड के आगरिया ग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्य कर्ता बजरंगदास वैष्णव ने अपने जन्मदिन को सादगी के साथ मनाया। बजरंगदास ने अपने जन्मदिन के मौके पर आसपास की समस्त गौशाला मेंअपने परिवार और इस्ट मित्रो के साथ पहुंचकर गौ माता को राखी बांधकर और वृक्षारोपण कर अपने जन्मदिन को अनूठे अंदाज में मनाया वैष्णव ने अपने जन्मदिन के मौके पर आगरिया ग्राम में स्थित नंदी गौशाला सरदारगढ़ की गौशाला और काबरी महादेव में पशुपति नाथ महादेव पहुंचकर वहां पर भोलेनाथ को जलाभिषेक किया ।वह दर्शन कर आशिर्वाद लिया।अपने जन्मदिन को एक सादगी भरे अंदाज में मनाया। वैष्णव ने समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर के आने वाली युवा पीढ़ी को संदेश दिया। कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमने अधिक से अधिक पेड़ लगाना हैं। और गौ माता की रक्षा करके मानव जाति को आने वाले समय में जो विपरीत स्थिति उत्पन्न होगी उसे बचाया जा सकता है। विगत 10 वर्षों से अपना जन्मदिन इसी अंदाज में मनाते हैं वृक्ष लगाकर और उनका संरक्षण भी करते हैं