Saturday, March 15, 2025

Epaper

श्री खजुरिया श्याम के दरबार में 60 घंटे की अखण्ड रामधुन का आयोजन

वैदिक मंत्रोचार के साथ रामधुन की हुई शुरुआत

                खुशाल श्रीमाली
     म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी

राजसमन्द कुंवारिया जिले की सीमा पर स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध देव स्थल खजुरिया श्याम के दरबार में मंगलवार साय सवा पांच बजे 60 घंटे की अखंड रामधुन की शुरुआत वैदिक मंत्रोचार के साथ हुई।
खजुरिया श्याम भेरूनाथ सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह रामधुन शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे समापन होगी। रामधुन के समापन के बाद महाआरती होगी । विशाल शोभायात्रा के साथ  खजुरिया श्याम की झांकी को नगर भम्रण कराया जाएगा।
रामधुन के भव्य आयोजन में आसपास के कई जिलों के भक्त राम का नाम लें रहे है। अखण्ड रामधुन के आयोजन के अवसर पर  प्रभु श्री खजुरिया श्याम को विशेष श्रृंगार धराया गया। मंदिर परिसर को भगवा रंग की फरियों व रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया । जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। रामधुन के आयोजन में श्रद्वालुगण लय ताल भाव विभोर हो कर प्रभु श्रीराम के नाम को उच्चारण किया। इस अवसर पर काफी सख्या में  श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आणखी वाचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

चालू घडामोडी