Saturday, March 15, 2025

Epaper

शारीरिक स्वास्थ्य कार्यशाला का हुआ आयोजन

                  पवन वैष्णव

       म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी

राजसमंद:आमेट के तेरापंथ सभा भवन में विराजित युगप्रधान आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी विशद प्रज्ञा ठाणा 4 के सानिध्य में “शारीरिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का आयोजन किया गया।साध्वी ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तेरापंथ सभा अध्यक्ष यशवंत कुमार चोरडीया ने स्वागत अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता नाथद्वारा से पधारे डॉक्टर प्रियांक तलेसरा ने अपने वक्तव्य मे बताया। कि स्वस्थ रहने के लिए हमें प्रतिदिन योग, व्यायाम, आसन, प्राणायाम करना चाहिए।साथ-साथ सात्विक भोजन एवं मंत्र साधना का भी प्रयोग करना चाहिए।पानी भरपूर पीना चाहिए। सूर्यास्त के पश्चात भोजन नहीं करना चाहिए। पानी में प्रतिदिन चूना मिलाकर पीना चाहिए।फास्ट फूड एवं बाजार में मिलने वाले टोमेटो सॉस, मैगी अजीनोमोटो, ब्रेड और पाव का उपयोग नहीं करना चाहिए।अध्यात्म के द्वारा भी शरीर स्वस्थ रहता है। प्रतिदिन स्वाध्याय और ध्यान करने से मन प्रसन्न रहता है। रक्त का संचार सुचारू रूप से चल सके। साध्वी विशद प्रज्ञा ने भी अपने मंगल पाथेय में शरीर कैसे स्वस्थ रहे। इसके बारे में जानकारी दी।तेरापंथ सभा अध्यक्ष यशवंत कुमार चोरड़िया, देवेंद्र कुमार मेहता, मनोहर लाल पितलिया, सुदीप छाजेड ने डॉ. प्रियांक तलेसरा का उपरणा एवं साहित्य द्वारा सम्मान किया गया। आभार व्यक्त सभा मंत्री मनोहर लाल पीतलिया ने व कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में श्रावक श्राविकाओं की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के पश्चात जिज्ञासा – समाधान का कार्यक्रम रखा गया।जिसमें सभी ने डॉक्टर तलेसरा के साथ विचार विमर्श कर निरोगी स्वास्थय के बारे में जानकारी प्राप्त की।

आणखी वाचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

चालू घडामोडी