Friday, March 14, 2025

Epaper

श्री पंचमुखी हनुमान नंदी गौशाला आगरिया के आय व्यय की समीक्षा बैठक हुई

 दीपावाली स्नेह मिलन विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ गौ भक्त  ग्राम वासियों की  बैठक आयोजित,

                        पवन वैष्णव
             म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी

राजसमन्द:आमेट उपखंड के आगरिया ग्राम में स्थित श्री पंचमुखी हनुमान नदी गौशाला आगरिया में समस्त गोसेवको और ग्रामवासियो की उपस्थित में गौशाला के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।   आय व्यय की सभी  सदस्यों को जानकारी लिखित और मौखिक दी गई ।  श्री हनुमान नदी गौशाला आगरिया के अध्यक्ष श्री श्री 1008 सीताराम दास महाराज ने कहा गौसेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है। गौ सेवा से लोक ओर परलोक दोनो सुधर जाते हैं। सभी गौभक्त को चाहिए की वह अपनी आय में से 10% गौसेवा में अर्पित करे । साथ ही गौशाला का संचालन सही तरीके से कैसे हो इसकी भी विस्तार से चर्चा की।बैठक की शुरुआत ओर संचालन डाल चंद कुमावत ने की गौशाला में आजीवन सदस्यता के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशल कुमार गौड़ ने बताया। की गौशाला के वार्षिक,, आजीवन सदस्य बनाए जाए,, इसके साथ ही गौशाला के सुव्यवस्थित संचालन कैसे हो विस्तार से बताया। गौशाला के आय व्यय और संपूर्ण विकास, विस्तार का पठन सचिव शंभु सिंह चौहान ने किया। गौशाला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दरबार सिंह राव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए  सभी कार्यकारणी सदस्य को आजीवन सदस्यता के लिए प्रेरित कर कहा गया  ।साथ में गौशाला के मुख्य संयोजक और जिला अध्यक्ष जेठू सिंह राजपुरोहित ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ के सूख लाल कुमावत, धर्मेश छिपा, मोहन लाल कुमावत, प्रभु लाल कुमावत, रूप सिंह राव ने भी गौशाला का संचालन सही तरीके से कैसे हो अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यकारणी के निर्देशन में गौशाला निरंतर उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर हो ।समस्त गो भक्तों और ग्रामवासियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।  साथ ही गौशाला का दीपावाली स्नेह मिलन विधायक  सुरेंद्र सिंह राठौड़, ओर समस्त ग्राम वासियों के नेतृत्व हो ऐसा प्रस्ताव लिया गया।, प्रधान संरक्षक  सभी गौ भक्तों ने एक साथ गौशाला के विकास हेतु अपने अपने विचार व्यक्त किए ।और गौशाला में  उपस्थित सभी गौभक्तों ने इस गौशाला का किस प्रकार से निरंतर विकास हो और समस्त प्रकार की सुविधा मिले इस और प्रयास करेगें । अंत में संत  श्री 1008 सीताराम दास  महाराज ने सभी को तन मन धन से इस गौशाला में सहयोग करने , गौसेवा सेवा में अपना सब कुछ अर्पण करने का का संदेश दिया। संत ने बताया कि धन के उपभोग अच्छे कार्यों में किया जाना चाहिए ।ऐसा संदेश संत ने दिया इसके पश्चात सभी ने प्रेरणा लेकर गंतव्य की और प्रस्थान किया। बैठक में राम लाल कुमावत,कुमावत समाज अध्यक्ष,मनोहर सिंह पंवार, गोपी लाल हिड़द, गोमा राम कुमावत, सुरेश कुमार शर्मा, भंवर लाल कुमावत, देवी लाल कुमावत, जोरावर सिंह, कन्हैया लाल सालवी पूर्व सरपंच,, बलवंत सिंह राव, मदन सेन, कानजी गर्ग, गौ सांसद महेंद्र कुमार सुथार, मांगी लाल कुमावत, आदि गौभक्त उपस्थित रहे।

आणखी वाचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

चालू घडामोडी