




पवन वैष्णव
म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी
राजसमन्द आमेट उपखंड पर आज दीपावली के पावन पर्व की सनातन संस्कृति में खूब महिमा है। इस पर्व के साथ अन्य पर्व भी जुड़े हैं। जिनमें धन-तेरस, काली-चौदश, नूतन वर्ष एवं भाई दूज इन पर्वों के पुंज को सनातनी बड़े धूम-धाम से मनाते हैं। लेकिन संत आशाराम बापू की पावन प्रेरणा से पिछले 50 वर्षों से देश विदेश के सैंकड़ों आश्रम व हजारों समितियां असहाय, गरीब, आदिवासी,मजदूर परिवारों को भी वासुदेव कुटुम्बकम के भाव से अन्न, नए वस्त्र, नए बर्तन, मिठाई, के साथ ढेरों जीवनोपयोगी वस्तुएँ वितरित करते हैं।इसी श्रृंखला में श्री योग वेदांत सेवा समिति, आमेट द्वारा स्थित संत आशाराम आश्रम में भी पिछले 35 वर्षों से प्रति माह अमावस्या के दिन भंडारा व अनाज राशन वितरण किया जाता है।दीपावली महापर्व के उपलक्ष्य में सैकड़ों मज़दूर परिवारों, वृद्धजनों व बच्चों में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें सर्दी से बचने के लिए कम्बल, धनतेरस के लिए नए बर्तन, साड़ियाँ, चप्पल, फल, अनाज, शक्कर, तेल, दाल, साबुन, हल्दी मिर्च पाउडर, दीपक, बत्ती, माचिस, नमक, मिठाई, बापूजी के चित्रों से सुसज्जित नए वर्ष के हिन्दू कैलेंडर व अन्य जीवनोपयोगी वस्तुओं के साथ साथ दक्षिणा भी दी गई।
इस अवसर पर श्री योग वेदांत सेवा समिति के सदस्यों ने पाठ भजन कीर्तन कर व्यसनों से होने वाली भयंकर बीमारियों की जानकारी भी दी। व सभी को व्यसन मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोसरिया तथा समिति सचिव एवं वि. हि.प. उपाध्यक्ष गंभीर सिंह राठौर सहित अन्य सदस्य चांदमल सेन, राम जीनगर तथा आश्रम की ओर से बालेश्वर भाई,नारायण भाई आदि भी मौजूद थे।कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई।