मेवाड़ी उद्योगपति की प्रसिद्ध होटल को अब चलाएगा ताज ग्रुप
होटल व्यवसाय को लगेंगे चार चांद
मैनेजमेंट कांटेक्ट के साथ ताज ग्रुप अब राजस के साथ


दिनेश पालीवाल
म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी
राजसमन्द:कुंभलगढ़ आज राजसा ग्रुप जो मेवाड़ के प्रमुख व्यवसायिक और उद्योजक फतेहलाल मेहता, कमला मेहता, जितेंद्र मेहता, नीतू मेहता, दिलीप मेहता एवं स्मिता मेहता ने राजसा होटल को आधिकारिक रूप से ताज ग्रुप के साथ समझौता किया ओर अब ताज ग्रुप होटल को चलाएगा। इस दौरान ऑनलाइन रूप से ताज ग्रुप के दीपिका राव एवं मनीष उपस्थित रहे राजसा के फतेह लाल मेहता ने फीता काटकर हैंडोवर की औपचारिकता पुरी की। अब राजसा ताज ग्रुप का हिस्सा बन गई है। आज से राजसा का नया नाम राजसा आईएचसीएल सिलेक्शन के नाम से जाना जाएगा ! ग्रुप के जितेंद्र मेहता ने बताया कि पूरे विश्व में ताज ग्रुप के साथ राजसा पहली कनेक्ट होटल होगी। जो प्योर वेज होगी ! साथ ही हिंदुस्तान की पहली होटल है। जिसमें 42 प्राइवेट पूल विला है ! साथ ही ताज ग्रुप की दीपिका राव ने जितेंद्र मेहता को मुंबई या मुंबई के आसपास भी ताज ग्रुप के साथ एक और प्योर वेज होटल शुरू करने के लिए सलाह दी है !