Friday, March 14, 2025

Epaper

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल का आज हुआ विस्तार दिग्गजों ने ली शपथ

                  

                        कृपाशंकर दवे

          म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी

मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल का आज विस्तार हुआ। नागपुर में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। फडणवीस की मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों को मंत्री पद की शपथ गई है। अबतक जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है उनमें

सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार रविवार को नागपुर के राजभवन में हुआ। शपथ लेने वाले मंत्रियों में भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, राधाकृष्ण विखे पाटिल, आशीष शेलार, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, गणेश नाइक, मंगल प्रताप लोढ़ा, जयकुमार रावल, पंकजा मुंडे और अतुल सावे शामिल थे। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी के मंत्रियों में शिवसेना के दादा भुसे, शंभूराज देसाई, संजय राठौड़, गुलाबराव पाटिल और उदय सामंत शामिल थे। समारोह में अजित पवार की पार्टी राकांपा के नेता माणिकराव कोकाटे, दत्तात्रेय विठोबा भरणे, हसन मुश्रीफ, अदिति सुनील तटकरे और धनंजय मुंडे ने शपथ ली। 5 दिसंबर को देवेंद्र फड़णवीस के तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 10 दिन बाद कैबिनेट विस्तार हो रहा है।

आणखी वाचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

चालू घडामोडी