Friday, March 14, 2025

Epaper

अरब सागर में पलटी यात्रियों से भरी नाव बचाव दल ने अधिकांश लोगों को बचाया

कृपाशंकर दवे

          म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी

मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया के पास लोगों से भरी एक नाव अचानक पलट गई। इस नाव में सवार लोगों को बचाने का काम अभी जारी है। नाव का नाम नीलकमल है ।और यह एलिफेंटा जा रही थी। इसी दौरान उरण, करंजा के पास डूबने लगी बताया गया है कि इस नाव में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे।इस नाव में सवार लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है। नौसेना, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए), तटरक्षक बल, येलो गेट पुलिस स्टेशन और स्थानीय मछुआरों की मदद से लोगों को बचाया जा रहा है। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं आई है। अधिकांश यात्रियों को तटरक्षक बल ने बचाने में कामयाबी हासिल कर ली है।

आणखी वाचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

चालू घडामोडी