पोस्टर ‘शुद्ध जल ‘का किया विमोचन

रिया व्यास
म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी
उदयपुर: उदयपुर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य संभाग मुख्यालय उदयपुर के तत्वाधान में
हिंदुस्तान स्काउट गाइड के पदाधिकारीयो की एक दिवसीय संभाग स्तरीय ‘जल बचाओ- पर्यावरण बचाओ’ बचाओ कार्यशाला का आयोजन फतहपुरा स्थित हिंदुस्तान स्काउट के संभाग मुख्यालय में किया गया। संभाग आयुक्त (जनसंपर्क) गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया। कि बैठक में उदयपुर संभाग के समस्त जिला ऑर्गेनाइजर एवं जिला सचिव ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप मेघवाल सहायक राज्य संगठन आयुक्त उदयपुर संभाग ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि हिंदुस्तान स्काउट के जिलाध्यक्ष गिरीश भारती थे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट प्रार्थना से करते हुए संभाग सचिव मदन लाल वर्मा ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया तत्पश्चात परिचय का आयोजन हुआ।
जिला सचिव बांसवाड़ा यशवंत जोशी ने शुद्ध जल एवं पर्यावरण बचाओ अभियान की तर्ज पर अपने विचार व्यक्त किया। और बांसवाड़ा जिले की मुहिम को पूरे प्रदेश में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के साथ मिशन को जोड़ने की अपील की। सहायक राज्य संगठन आयुक्त उदयपुर संभाग प्रदीप मेघवाल में अपने विचार में बताया कि शुद्ध जल प्रत्येक प्राणी का अधिकार है। इसके लिए हमें जल के महत्व को समझना होगा और पर्यावरण को बचाना होगा तभी हम हमारे आने वाली पीढ़ी को बचा पाएंगे। सभी अतिथियों और कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों ने शुद्ध जल और पर्यावरण बचाओ अभियान के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर संभाग संयुक्त सचिव मनोज कुमार शर्मा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त मुकेश कुमार, जिला सचिव बांसवाड़ा यशवंत जोशी ,जिला सचिव चित्तौड़गढ़ गणेश नारायण माली ,जिला कोषाध्यक्ष उदयपुर देवेंद्र कुमार ओदीच्य ,संयुक्त जिला सचिव राजसमंद अंकित कुमार वर्मा, डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर उदयपुर शांता वैष्णव, रमेश कुमार बुनकर,उदयपुर जिला संयुक्त मंत्री ईश्वरी रैगर , जिला प्रभारी नरपत सिंह राव उदयपुर, नरेंद्र कुमार हंस, ब्लॉक सचिव मावली अजय कुमार सहारण, ट्रेनिंग काउंसलर शिवम मेहरा,सीनियर रेंजर दीपाली सोलंकी आदि मौजूद रहे। जिला ऑर्गेनाइजर शांता वैष्णव ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।