
पायल दवे
म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी
मुंबई:भाईंदर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में हुई थी,इस वर्ष विजयादशमी पर संघ को पूरे 100 साल हो जाएंगे।जिसको लेकर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी केशव सृष्टी महोत्सव एवं श्री सत्यनारायण महापूजा का आयोजन 5 जनवरी 2025, को संघ शताब्दी वर्ष की थीम पर होंगा !
केशव सृष्टी महोत्सव के अध्यक्ष डॉक्टर सुशील अग्रवाल ने एक प्रेस परिषद के दौरान बताया। कि इस वर्ष की केशव सृष्टि महापूजा महाराष्ट्र सरकार द्वारा गौमाता को राजमाता घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में 5 जनवरी केशव सृष्टि गौशाला में होंगी। इस महोत्सव में विभिन्न प्रदर्शनी, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम तथा मनोरंजन के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ! डॉक्टर अग्रवाल ने बताया। इस वर्ष केशव सृष्टि महापूजा संघ शताब्दी वर्ष की थीम पर होंगी ! केशव सृष्टि 20वीं सदी के महानतम भारतीय दूरदर्शी लोगों में से एक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की स्मृति में एक जीवंत और पथ-निर्धारक श्रद्धांजलि है।जो राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित थे। डॉ. हेडगेवार के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, केशव सृष्टि आज अभिनव और बहुमुखी सामाजिक परियोजनाओं के केंद्र के रूप में उभरी है !
भारतीय समाज के लिए संघ के अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष में प्रवेश करना एक गर्व का विषय हो सकता है।
उन्होंने बताया कि महापूजा न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है। बल्कि एक सांस्कृतिक मेला भी है, जहा पर
महा आरती सुबह 10 बजे होंगी। उसके पश्चात पालखी आगमन,भजन ,सांस्कृतिक कार्यक्रम (नारियल बाग) में
तारपा नृत्य परोपकार संस्था के सौजन्य से महाप्रसाद सहित अनेक मनभावन कार्यक्रम होंगे! केशव सृष्टि के अध्यक्ष डॉक्टर सतीश मोध ने नागरिकों से आव्हान कर कहा है ।कि इस अद्वितीय अनुभव का हिस्सा बन पवित्र आयोजन में भाग ले ! इस अवसर पर व्यासकुमार रावल,नेमीचंद चौहान,वसंत वलवी तथा संजय अग्रवाल भी मौजूद थे।