



विकास धाकड़
म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी
मुंबई:श्री पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पर आचार्य श्री महाश्रमण के सुशिष्य मुनि कुलदीप कुमार एवं मुनि मुकुल कुमार के पावन सानिध्य में महामंगल मंत्रानुष्ठान का अत्यंत प्रभावी विलक्षण एवं अपूर्व कार्यक्रम समायोजित हुआ। कार्यक्रम का गणेश मुनि के मंगलमंत्रोच्चार से हुआ। इस अवसर पर मुनि मुकुल कुमार ने 1800 साल पुराने जैन धर्म के मंत्रवेत्ता आचार्यों द्वारा निर्मित मंत्रो का अनुष्ठान करवाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया सभी अनुष्ठान कर्ता लोगों को ऐसा लग रहा था जैसे एक नई ऊर्जा और नई शक्ति का संचार हो रहा हो। मुनि मुकुल कुमार ने वास्तु के रहस्यमय सूत्र भी बताएं।
मुनि कुलदीप कुमार ने अपने वक्तव्य में मंत्रों की उपयोगिता को बताते हुए। श्रावको का मूल्यांकन किया। चेम्बूर सभा अध्यक्ष रमेश धोका एवं मुंबई सभा अध्यक्ष माणक धींग ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में विमल सोनी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशाल जनसमूह उपस्थित था। कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी रहा कार्यक्रम में मुंबई के विभिन्न उपनगरों से भायंदर, कांदिवली, भांडुप, थाना, घाटकोपर ,कुर्ला साइन कोलीवाड़ा, कालबादेवी, एल्फीस्टन, विक्रोली, मुलुंड ,गोवंडी, मानखुर्द आदि क्षेत्रों सें श्रावक समाज एवं पदाधिकारियो एवं स्थानीय समाज की सराहनीय सहभागिता रही,इस अवसर पर कार्यक्रम के पश्चात महासभा परिवार संगठन यात्रा के लिए चेंबूर में पहुंचा।