Friday, March 14, 2025

Epaper

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

                                कृपाशंकर दवे

                        म्हारो राजस्थान राजस्थानटीवी

डिजिटल डेस्क:दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटियों ने मुख्याग्नि दी।श्रद्धांजलि अर्पित करने उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री  और सोनिया गांधी खड़गे राहुल प्रियंका गांधी आदि ने की।

कांग्रेस पर जेपी नड्डा का पलटवार

हालांकि, अंतिम संस्कार के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निगमबोध घाट पर उनके अंतिम संस्कार को पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान बताया। इसे लेकर सियासी घमासान तेज होने लगा है। राहुल गांधी के आरोपों पर खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सामने आए। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिसने मनमोहन सिंह को जीते जी कभी भी वास्तविक सम्मान नहीं दिया। अब उनके सम्मान के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।जेपी नड्डा के निशाने पर कांग्रेस नेतृत्व
बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, ‘ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे देश के पूर्व प्रधानमंत्री सम्मानीय डॉ. मनमोहन सिंह के दुखद देहावसान पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस की इस घटिया सोच के लिए जितनी भी निंदा की जाए, वो कम है। उन्होंने आगे कहा कि गांधी परिवार ने अपने परिवार को छोड़कर देश के किसी बड़े नेता को कभी सम्मान नहीं दिया है और न ही न्याय किया है। चाहे वो कांग्रेस पार्टी से हों या विपक्ष से हों।

‘कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को कभी वास्तविक सम्मान नहीं दिया’
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस, जिसने मनमोहन सिंह को उनके जीवित रहते कभी वास्तविक सम्मान नहीं दिया, अब उनके सम्मान के नाम पर राजनीति कर रही है। गांधी परिवार ने अपने परिवार के अलावा देश के किसी बड़े नेता का सम्मान नहीं किया है और न ही उनके साथ न्याय किया है। चाहे वह कांग्रेस पार्टी से हो या उससे बाहर। चाहे वह बाबासाहेब अंबेडकर हों, देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू हों, लाल बहादुर शास्त्री जी हों, सरदार पटेल जी हों, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव जी हों या प्रणब दा, सीताराम केसरी जी हों या श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी।

आणखी वाचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

चालू घडामोडी