Friday, March 14, 2025

Epaper

साधु साध्वियों की सार सम्भाल सेवा कर आमेट पहुंचा संघ 

          पवन वैष्णव
म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी

राजसमन्द: आमेट तेरापंथ सभा के पांच सदस्य ने तेरापंथ के सेवा केंद्र में विराजीत साधु- साध्वी की सेवा दर्शन का लाभ लिया। नोखा में प्रवासीत शासन गौरव बहु श्रुत साध्वी राजीमती ठाणा 8 साध्वी विशद प्रज्ञा ठाणा 4 के दर्शन किये। जोरावरपुर में उग्र विहारी तपोमूर्ति कमल मुनि के प्रवचन व सुखसाता पूछी। वहां से मुनि सुमति कुमार ठाणा 3 व मुनि श्रेयांश कुमार ठाणा 3 कि सेवा की। साध्वी  चरित्रार्थ प्रभा व साध्वी  प्रांजल प्रभा ठाणा 23 की सेवा कर उन्होंने सभी वृद्ब साध्वियों (माईतों)से परिचय करवाया।  बीकानेर में साध्वी संयम श्री ठाणा 5 की सेवा की। कालू गांव में 107 वर्ष की सेवा मेवाड़ के साध्वी बीदामा व साध्वी उज्जवल रेखा ठाणा 6 के दर्शन कर सुख साता पूछी। श्रीडूंगरगढ़ सेवा केंद्र में साध्वी कुंथु श्री व साध्वी श्संघ प्रभा ठाणा 13 के दर्शन किए।मुनि देवेंद्र कुमार  ठाणा 2 के दर्शन किए। बिदासर समाधि केंद्र में सभी सिंघाडापती साध्वी साधना श्री आदि ठाणा 20 के दर्शन कर सेवा सुख साता पूछी। छापर में तपोमूर्ति मुनि पृथ्वीराज ठाणा 5 के दर्शन कर सेवा की। लाडनूं जैन विश्व भारतीय पहुंचे। वहां शासन साध्वी कल्पलता ठाणा 12 व सेवा केंद्र में साध्वी प्रमिला आदि ठाणा 12 के दर्शन कर सुख साता पूछी मुनि रंणजीत कुमार एवं मुनि जयेश कुमार ठाण 6 के दर्शन किए। सभी जगह इतनी अच्छी सेवा कर के सुख की अनुभुति हुई।अंत में पुष्कर तीर्थ ब्रह्मा के दर्शन करते हुए आमेट पहुंचे ।इस यात्रा में तेरापंथ सभा पूर्व अध्यक्ष लाभचंद हिंगड़, महेंद्र कुमार बोहरा, निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मेहता, कार्यवाही अध्यक्ष देवेंद्र कुमार बाफना, उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मेहता आदि ने यात्रा सेवा का लाभ लिया।

आणखी वाचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

चालू घडामोडी