Friday, March 14, 2025

Epaper

तेरा पंथ महिला मंडल कांदिवली ने गणतंत्र दिवस पर झंडा वंदन किया

          विकास धाकड़

म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी

मुंबई:श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली (मुंबई) द्वारा 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांदिवली {ईस्ट} में स्थित कन्या सुरक्षा स्तंभ पर आज 26 जनवरी 2025 को ध्वजारोहण का आयोजन किया गया । संकल्प गीत द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कांदिवली के पूर्व नगर सेवक सागर सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। कांदिवली महिला मंडल अध्यक्षा विभा श्रीश्रीमाल ने सभी का स्वागत करते हुए, सभी को 76 में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ,अ.भा.ते.म.म द्वारा निर्देशित समृद्ध राष्ट्र योजना की जानकारी सभी को देते हुए देश के प्रति अपनी जागरूकता एवं अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा प्रदान की। मुंबई सभा के उपाध्यक्ष दलपत बाबेल,फाउंडेशन के मंत्री प्यारचंद मेहता,कांदिवली सभा के अध्यक्ष ज्ञानमल भंडारी, निवर्तमान अध्यक्ष पारसमल दुग्गड़ की विशेष उपस्थिति रही। तेरापंथ युवक परिषद , मुंबई महिला मंडल के परामर्शक, संरक्षक कार्य समिति सदस्य, कन्या मंडल एवं किशोर मंडल के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। सभी परिषद के पदाधिकारियों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कन्या सुरक्षा स्तंभ पर ध्वजारोहण के पश्चात कांदिवली तेरापंथ भवन में कुलदीप मुनि एवं मुकुल मुनि के सान्निध्य में ध्वजारोहण के कार्यक्रम में महिला मंडल की 125 सदस्यों की सराहनीय उपस्थिति रही।

आणखी वाचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

चालू घडामोडी