राजसमंद में 56 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान



दिनेश पालीवाल
म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी
राजसमंद – राजसमंद में जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने बालकृष्ण स्टेडियम में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। राजसमंद में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह बालकृष्ण स्टेडियम में मनाया गया।। इस अवसर पर कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। ध्वजारोहण के बाद पुलिस, होमगार्ड व एनसीसी कैडेट्स ने परेड निकाली।
इस अवसर पर जिले में उत्कृष्ठ कार्य करने पर प्रतिभाओं का सम्मान किया किया गया। कार्यक्रम में 56 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया किया गया। इस अवसर पर प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विभागों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान सम्मानित होने वाले व्यक्तियों में प्रशासनिक और शासकीय सेवाओं से जुड़े कई अधिकारी शामिल हैं। जिनमें डॉ. सुमन अजमेरा, डीपीएम, राजीविका, राजसमंद, उमेश रायका, श्रम कल्याण अधिकारी, प्रवेश परदेशी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, हनुवीर सिंह, विकास अधिकारी पंचायत समिति खमनोर तथा मनीष जैन, सिस्टम आफिसर, जिला एवं सेशन न्यायालय, शामिल हैं। इनके साथ ही डॉ. अपर्णा शर्मा, प्राचार्य, बीएन पीजी गर्ल्स कॉलेज कांकरोली, शंकरलाल माली, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा, डॉ. पीसी रेगर, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र राजसमंद और वेलचन्द डाबी, सीनियर नर्सिंग आफिसर, जिला चिकित्सालय राजसमंद को भी सम्मानित किया गया।
शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शंकर सिंह खरवड़, प्रधानाध्यापक, राउप्रावि भगवान्दा खुर्द, यशवंत कुमार जोशी, उपप्राचार्य, सादड़ी, मोहन सिंह राठौड़, क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआई, देवेन्द्र सिंह देवड़ा, कनिष्ठ विधि अधिकारी, कलेक्ट्रेट राजसमंद और जगदीश चन्द्र तेली, कनिष्ठ सहायक, कोष कार्यालय राजसमंद को सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त जीवन सिंह देवड़ा, वनपाल, सरिता राव, सूचना सहायक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, विद्या जीनगर, प्रोग्रामर, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग और दीपक शर्मा, वरिष्ठ सहायक, साक्षरता प्रकोष्ठ को भी सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले रामेश्वर प्रसाद, परिचालक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, भंवरलाल भाटी, प्रधानाध्यापक (बीएलओ), बोरज का खेड़ा, दीपशिखा पालीवाल, डाटा एंट्री आपरेटर, राजीविका, यादराम चौधरी, फार्मासिस्ट, जिला चिकित्सालय नाथद्वारा और नरेश कुमार मीणा, वरिष्ठ सहायक, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय को सम्मानित किया गया। नगर परिषद और अन्य सरकारी सेवाओं में योगदान के लिए पंकज चांवरिया, कार्यवाहक जमादार, नगर परिषद राजसमंद, विनोद जावा, कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक, अभिमन्यु उदावत, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद, नवीन छापरवाल, पुस्तकालय अध्यक्ष, शिक्षा विभाग, तथा कुशाल सिंह, वरिष्ठ अध्यापक, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल रेलमगरा को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाली मन्जु कुंवर, आशा सहयोगिनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सायों का खेड़ा, सीमा दर्जी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, केलवा, तथा भरत कुमार पालीवाल, आफिस कानूनगो, आमेट को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।