Saturday, March 15, 2025

Epaper

एवीवीएनएल के राजस्व अधिकारी के स्थानांतरण कर्मचारियों ने जताया विरोध

आमेट उपखण्ड के कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता को दिया ज्ञापन,

अधिकारी के स्थानांतरण से राजस्व में अड़चन आने की जताई संभावना,

अधीक्षण अभियंता ने राजस्व जताने और हर संभव मदद का दिया आश्वासन

                    पवन वैष्णव

        म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी

राजसमंद: आमेट उपखंड में कार्यरत एवीवीएनएल के राजस्व अधिकारी जितेंद्र कुमार उषाहारा का स्थानांतरण होने के बाद राजस्व संबंधी कर्मचारियों और अधिकारियों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं।आमेट उपखंड के सभी कर्मचारी आज शुक्रवार को राजसमंद अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। और अधिकारी से मिलकर स्थानांतरण रोकने की गुहार लगाई।
कर्मचारियों का कहना है। कि मार्च से ठीक पहले स्थानांतरण होने और नए अधिकारी के पदस्थापन होने और राजस्व अर्जित करने में परेशानी होगी। इससे विभाग अपने टारगेट भी पूरे नहीं कर पाएगा।
उन्होंने जितेंद्र कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए। कहा कि राजस्व को लेकर वे काफी व्यस्त है। और उनके दिशा निर्देश में अच्छे राजस्व अर्जित होने की उम्मीद है। लेकिन अंत समय में राजस्व अधिकारी का स्थानांतरण इसमें अडचने पैदा कर सकता है। उन्होंने मांग की है। की इस स्थानांतरण को दो महीने के लिए रोका जाए ताकि विभागीय कर्मचारी पूरे उत्साह से राजस्व अर्जित करने में जुटे रहे। उन्होंने यह भी बताया कि नए अधिकारी की कार्यशैली को समझने में समय लग सकता है। और विभाग के पास समय कम हैं। अधीक्षण अभियंता ने इस पर कर्मचारियों को राजस्व के कार्य को प्रमुखता से लेने और अधिक से अधिक राजस्व जमा करने के निर्देश देते हुए। हर संभव मदद करने और स्थानांतरण को रुकवाने में के प्रयास का आश्वासन दिया है।

आणखी वाचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

चालू घडामोडी