

पवन वैष्णव
म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी
राजसमंद:आमेट अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसारआमेट महिला मंडल द्वारा तेरापंथ सभा प्रेक्षा ध्यान कार्यशाका एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दो चरणों में समायोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार मंत्र के उच्चारण से किया गया।प्रेक्षा वाहिनी बहनों द्वारा प्रेक्षा ध्यान गीत और मंगलाचरण से प्रारंभ किया गया।महिला मंडल एवं प्रेक्षा वाहिनी बहनों के संयुक्त तत्वाधान में प्रेक्षा ध्यान संयोजिका रेणु छाजेड़ द्वारा ध्यान के चार चरण और श्वास प्रेक्षा ध्यान का प्रयोग करवाया। तथा मंगल भावना एवं संकल्प करवाए गए। दूसरा चरण वाद -विवाद प्रतियोगिता का विषय “आधुनिक जीवन शैली और पारिवारिक संस्कार सह अस्तित्व या संघर्ष”। बहनों द्वारा प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया गया।अध्यक्षा संगीता पामेचा ने सभी का स्वागत के साथ विषय पर अपने विचार रखे तथा सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दी। प्रेक्षा वाहिनी संयोजिका रेणु छाजेड़ एवं कमला देवी भरसारिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सभी प्रतियोगी ने पक्ष और विपक्ष दोनों मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए सदन में अपना अपना मंतव्य बताया। आधुनिक जीवन शैली सह अस्तित्व है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अनीता श्री श्री माल ,द्वितीय स्थान पर हेमलता भंडारी एवं तृतीय स्थान पर कोमल भंडारी रहे। महिला मंडल द्वारा सभी को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन संगीता पामेचा ने किया। आभार कमला देवी भरसारिया ने किया।प्रतियोगिता का रिजल्ट रेणु छाजेड़ द्वारा बताया गया।