Saturday, March 15, 2025

Epaper

भीलवाड़़ा से सीपी जोशी राजसमंद से दामोदर गुर्जर कांग्रेस के लोक सभा उम्मीदवार

                 दिनेश पालीवाल

         म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी

राजसमंद : नाथद्वारा से विधानसभा चुनाव हारने वाले सीपी जोशी को भीलवाड़ा से कांग्रेस पार्टी ने दोबारा लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा, राजसमंद सीट पर भाजपा ने महाराणा प्रताप के वंशज और नाथद्वारा से बीजेपी विधायक की धर्म पत्नि महिमा कुमारी विश्वराज सिंह मेवाड़ के सामने कांग्रेस प्रत्याशी
राज्य देवनारायण बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं रिटायर्ड आरपीएस अधिकारी डॉ. दामोदर गुर्जर को जो पहले भीलवाड़ा संसदीय सीट प्रत्याशी थे उनको हटाकर राजसमंद सीट पर लडऩे के लिए भेज दिया है। उनकी जगह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी चुनावी मैदान में उतरेंगे। राजसमंद सीट पर अब मुकाबला कांग्रेस के दामोदर गुर्जर और भाजपा की महिमा कुमारी के बीच होगा।
गत 25 मार्च को राजसमंद सीट पर भीम के पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत को कांग्रेस ने टिकट दिया था। 27 मार्च को प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को पत्र लिखते हुए सुदर्शन सिंह ने चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया था। अब टिकट बदलते हुए डॉ. दामोदर गुर्जर को कांग्रेस ने भीलवाड़ा संसदीय सीट से हटाकर राजसमंद का प्रत्याशी घोषित किया है।
कांग्रेस ने पहली बार बाहरी प्रत्याशी उतारा
राजसमंद सीट से कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार संसदीय क्षेत्र से बाहरी प्रत्याशी उतारा है। नई सीट बनने पर वर्ष 2009 के पहले चुनाव में गोपाल सिंह शेखावत चुनाव लडक़र जीते, जो राजसमंद संसदीय क्षेत्र के ईडवा निवासी हैं। वह 2014 में इसी सीट से दूसरी बार लड़े तो चुनाव हार गए। तीसरा चुनाव वर्ष-2019 में नाथद्वारा निवासी पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर हार गए थे। वर्तमान में राजसमंद सीट की आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती हो सकती है।

आणखी वाचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

चालू घडामोडी