Saturday, March 15, 2025

Epaper

भंसाली, चौधरी और पुनमिया को ‘दर्शन सागर अवॉर्ड – 2024’ की घोषणा

नाकोड़ा तीर्थ में शानदार समारोह  20 सितंबर को  तीनों महानुभावों का  होगा सम्मान

राष्ट्रसंत चंद्रानन सागर सूरीश्वर महाराज ने की अवॉर्ड की घोषणा 

             

                   कृपाशंकर दवे

          म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी

 

मुंबई। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किये जाने वाले ‘दर्शन सागर अवॉर्ड -2024’ के लिए  इस बार जाने माने उद्योगपति भंसाली इंजीनियरिंग एंड पॉलिमर्स लिमिटेड के बाबूलाल भंसाली, रिद्धि सिद्धि ग्लूको बायोल्स लिमिटेड के गणपत राज चौधरी एवं धर्म प्रेमी अमृत भाई पुनमिया के नाम की घोषणा की गई है। राष्ट्रसंत आचार्य चन्द्रानन सागर सूरीश्वर  महाराज ने ‘दर्शन सागर अवॉर्ड – 2024’ के लिए  इन तीनों महानुभावों के नाम का ऐलान राजस्थान में नाकोड़ा  तीर्थ पर किया। दर्शन सागर अवॉर्ड समिति के प्रवीण शाह एवं निरंजन परिहार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 20 सितंबर 2024 को सुबह 11 बजे नाकोड़ा  तीर्थ में देश के विभिन्न स्थानों से  समाजसेवियों, उद्योगपतियों व धर्म प्रेमियों की उपस्थिति में भंसाली, चौधरी और पुनमिया को ‘दर्शन सागर अवॉर्ड – 2024’ से नवाजा जाएगा।  उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा, जीवदया, धार्मिक कार्यों सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण काम करने वाले देश के तीन प्रमुख हस्तियों को राष्ट्रीय स्तर पर ‘दर्शन सागर अवॉर्ड’ प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है।  राष्ट्रसंत आचार्य चंद्रानन सागर सूरीश्वर  महाराज की अध्यक्षता में विभिन्न प्रमुख संस्थानों के ट्रस्टियों, समाजसेवियों, चिंतकों एवं बुद्धिजीवियों की समिति द्वारा ‘दर्शन सागर अवॉर्ड –2024’ हेतु नाम का चयन किया जाता है।  इस बार राष्ट्रसंत चन्द्रानन सागर श्री नाकोड़ा  तीर्थ में चातुर्मास पर विराजमान है। 20 सितंबर, 2024(शुक्रवार) वहां पर एक विशाल समारोह में यह अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।

 समाजसेवी बाबूलाल भंसाली एवं गणपत राज चौधरी तथा धर्म प्रेमी अमृत भाई पुनमिया को यह प्रतिष्ठित सम्मान विख्यात जैन संत गच्छाधिपति दर्शन सागर सूरीश्वर महाराज की 31वीं पुण्यतिथि पर दिया जा रहा है। राष्ट्रसंत चन्द्रानन सागर महाराज ने तीनों अभिनंदन मूर्तियों के नाम की घोषणा के साथ ही समाज सेवा, शिक्षा, धर्म व संस्कृति के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने में जुटे रहने का आशीर्वाद दिया है। नाकोड़ाजी तीर्थ पर 20 सितंबर को होनेवाले इस भव्य कार्यक्रम में महाराष्ट्र सहित तमिलनाडु,कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित देश के कई अन्य प्रांतों व विभिन्न शहरों से उद्योग, व्यापार जगत के कई प्रमुख लोगों सहित करीब दो हजार से भी ज्यादा प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहेंगे। 

 

आणखी वाचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

चालू घडामोडी