


कृपाशंकर दवे
म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी
मुंबई: भाइंदर महाराष्ट्र विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जोन-12 (मुम्बई एवं मीरा भायंदर) ने 7 अप्रैल 2024 रविवार को डी. जी. खैतान इंटरनेशनल स्कूल, मलाड, मुम्बई में शानदार गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया। पारम्परिक त्योंहार के इस कार्यक्रम में लगभग 300 से अधिक लोगो की उपस्थिति दर्ज हुई। इस अत्यंत मनोरंजक कार्यक्रम का आकर्षण रही सभी सहभागियों ने आकर्षक न्रत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष मंगला पुरोहित की गरिमामय उपस्थिती के साथ मुम्बई चैप्टर की अध्यक्ष (2022-24) श्रीमती अनिमा जोशी, मीरा भायंदर चैप्टर की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला कौशिक एवम मुम्बई महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ खुशबू श्रीमाली की अगुआई में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन मोहक संयोजन हुआ जिसमें मुम्बई एवम मीरा भायंदर की महिलाओं ने अपनी सहभागिता दी ।
खचाखच भरे हॉल में चल रही रंगारंग नृत्य, बेस्ट ईसर गणगौर, बेस्ट गणगौर सहेलियाँ, बेस्ट सोलह श्रंगार आदि प्रतियोगिताओं में रंग बिरंगे पारम्परिक परिधानों में सजी संवरी महिलाओं का जोश देखते ही बनता था।
कार्यक्रम का संचलन मंगला पुरोहित, डॉ खुशबू श्रीमाली, अनिमा जोशी, डाॅ शालिनी शर्मा, कल्पना शर्मा, मनीषा मिश्रा ने किया।
विफ़ा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ सीए सुनील शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुधा श्रीमाली, केंद्रीय परियोजना समिति चेयरमैन एवम पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महावीर जी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण जी श्रीमाली, श्री महेंद्र जी व्यास, श्री मुकेश शर्मा, श्री सुधीर चोटिया, सीए हर्षवर्धन कौशिक, श्री हेमंत श्रीमाली, श्री कमल व्यास, श्री श्रीप्रकाश जालुका एवम अन्य गणमान्य महानुभाओं की उपस्थिती मे महिला प्रकोष्ठ मुम्बई चैप्टर की नवनियुक्त टीम की घोषणा भी की गई जिस मे अध्यक्ष डॉ खुशबू श्रीमाली के साथ महामंत्री अनामिका शर्मा एवम अनुषा कौशिक, कोषाध्यक्ष कल्पना शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष मनीषा मिश्रा एवम उपाध्यक्ष उर्मिला पारीक की नियुक्ति की घोषणा की गई।
विशेष अतिथी के रुप में गोरेगांव विधायक एवम महाराष्ट्र सरकार की पूर्व मंत्री श्रीमती विद्या ठाकुर, नभाटा की श्रीमती सुधा श्रीमाली एवं प्रसिद्ध लेखिका श्रीमती ईरा टाक की गरिमामय उपस्थिती के साथ साथ विफ़ा की रेखा मंगलहारा ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया, अनुषा कौशिक, वनिता शर्मा, ममता शर्मा, सन्ध्या शर्मा, अनिता शर्मा, उर्मिला पारीक का विशेष सहयोग रहा। पदधिकारियों एवम सदस्यों ने उपस्थित रह कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।