Saturday, March 15, 2025

Epaper

वैचारिक तौर से बिखर गई है कांग्रेस, पार्टी वामपंथ की राह पर :संजय निरुपम

                  कृपाशंकरदवे
     म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी

मुंबई:देश भर में कांग्रेस की हिंदू विरोधी नीतियों के साथ ही दिशाहीनता के आरोपों के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ पंत के साथ महाराष्ट्र
से भी बगावत का दौर जारी है। पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व सांसद संसद निरुपम ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेतृत्व को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा की गांधी परिवार समेत कांग्रेस के कई नेताओं खासकर मल्लिकार्जुन खडगे के सी वेणुगोपाल के खिलाफ भी जमकर हमला बोला।
कांग्रेस से छह साल के लिए निकाले गए बागी नेता निरुपम ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा कई कॉन्ग्रेसी नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि निष्कासन से पहले ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस पार्टी संरचनात्मक और वैचारिक तौर पर बिखरी हुई है। कांग्रेस पार्टी में पांच पावर सेंटर हैं। पांचों सेंटर की लॉबी है और इसमें शामिल नहीं होने वाले परेशान हो रहे हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के सी वेणुगोपाल पर हमला बोला। कांग्रेस में टकराव की वजह से योग्य कार्यकर्ता दुखी हो रहा । पिछले पांच वर्षों में गंभीरता से महसूस कर रहा था। बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं में निराशा बनी हुई है। सेक्युलरिज्म में धर्म का विरोध नहीं, सर्व धर्म सद्भाव होना चाहिए। कांग्रेस ने नेहरूवियन सेक्युलरिज्म के विचार को अपनाया। वामपंथी रामलला का सीधा विरोध करेंगे। अब कांग्रेस उसी राह पर आगे चल पड़ी है, इसलिए रामलला विराजमान के कार्यक्रम का कांग्रेस ने सीधे तौर पर विरोध किया।संजय निरुपम मुंबई नॉर्थ-वेस्ट सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। उन्होंने इंडी गठबंधन के उद्धव गुट के उम्मीदवार को खिचड़ी चोर कहा था और कांग्रेस नेताओं से इस पर विचार करने की अपील की थी। टिकट के ऐलान के बाद से ही संजय निरूपम ने बागी होने के संकेत दे दिए थे। चर्चा है शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।

आणखी वाचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

चालू घडामोडी