‘




कृपाशंकर दवे
म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी
राजस्थान: अज़मेर: कांग्रेस घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की सोच झलक रही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कल एक झूठ का पुलिंदा जारी किया।-यह झूठ का पुलिंदा कांग्रेस को बेनकाब करने वाला घोषणापत्र है। हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है।- कांग्रेस के घोषणापत्र में वही सोच झलकती है जो आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी। राजस्थान :अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आज की कांग्रेस के पास न तो सिद्धांत और न ही नीतियां बची हैं। घोषणापत्र देखने पर लगता है कि कांग्रेस देश को पिछली शताब्दी पर धकेलने का एजेंडा लेकर आई है। क्या हम देश को पिछली शताब्दी में धकेलने देंगे? उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं, जब देश के नागरिकों का एक फैसला अगले सैकड़ों वर्षों का भविष्य तय करता है। 2024 का ये चुनाव ऐसा ही एक अवसर है।भाजपा का स्थापना दिवस
पीएम मोदी ने कहा कि 6 अप्रैल को ही भाजपा की स्थापना हुई थी। ये संयोग देखिए कि आज ही मुझे पुष्कर क्षेत्र में आने का सौभाग्य मिला है। ब्रह्माजी तो निर्माता हैं और भाजपा भी नए भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि आज याद कीजिए, कितने दशकों तक हमारे देश में जोड़-तोड़ वाली सरकारें चलीं। गठबंधन की मजबूरियां और हर किसी के अपने स्वार्थ इन सब में देश का हित पीछे छूट गया था।