Friday, March 14, 2025

Epaper

इंदौर में हिन्द रक्षक की फाग यात्रा बड़ी गेर आज रंग पंचमी  पर भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री मोहन यादव की रही प्रमुख उपस्थिति

                     विक्की व्यास
      म्हारो राजस्थान राजस्थान टीवी

इन्दौर:शहर में  आज  रंगपंचमी शनिवार 30/03/2024 को  सुबह से प्रारंभ हुई जो शाम तक   निकलेगी  परंपरागत फाग यात्रा बड़ी गेर को लेकर प्रशासन, निगम और पुलिस ने अपनी सारी ताकत लगा दी हैं। गेर मार्ग पर 10 ड्रोन और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से हुड़दंगियों पर नजर रखी जा रही। हुड़दंग करने वालों को पुलिस हाथों-हाथ कस्टडी में लेने का भी प्रबंध । वहीं प्लास्टिक की थैली और चप्पल-जूते फेंकने पर भी कार्यवाही की जारही। हथियार लेकर आने वाले पर रासुका जैसी सख्त कार्रवाई का बार बार एलान पुलिस कर रही है। गेर मार्ग के आस पास 7 एंबुलेंस की व्यवस्था भी रखी गई है। वहीं वाहनों को इस मार्ग पर प्रतिबंधित किया गया गया है।परंपरागत गेर में इस बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। वे सुबह 11 बजे नरसिंह बाजार चौराहा पहुंचें और हिन्द रक्षक की फाग यात्रा से गेर की शुरुआत की। वे यहां से गोरा कुण्ड पहुंचेंगे और संगम कॉर्नर की गेर में शामिल हुए।गौरतलब है कि रंग पंचमी के दिन इंदौर में बड़ी गेर का आयोजन होता है, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। बता दें कि इस गेर में इंदौर के अलग-अलग संगठन अपने-अपने ग्रुप के साथ सड़कों पर उतरे। फिर टैंकर आदि वाहनों में रंग रखा गया है। इसके बाद बड़ी-बड़ी पिचकारियों से आसमान में रंगों की फुहार उड़ाई जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस बार गेर में 3-4 लाख लोग शामिल हुए। जिला प्रशासन द्वारा गेर को यूनेस्को की धरोहर में शामिल कराने का प्रयास भी चल रहा है।टोरी कॉर्नर, गोराकुंड चौराहा, सुभाष चौक, राजबाड़ा चौकी, नृसिंह बाजार, इतवारिया बाजार, शीतला माता बाजार, सराफा सहित अन्य स्थानों पर मंच लगाकर एक साथ कई जवानों की ड्यूटी लगाई गई । सुरक्षा को देखते हुए आला पुलिस अधिकारियों द्वारा गेर मार्ग पर उपस्थित हैं।।

आणखी वाचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

चालू घडामोडी